V24 NEWS CHANNEL (सिरोही, राजस्थान /चौथमल )

*मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश से पाडीव गांव के चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश*

मुंबई, 15 सितंबर 2024

– राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय से उप सचिव मनोज कुमार ने सिरोही जिला कलेक्टर को पाडीव गांव के चौराहे पर टांका बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में नियमित जांच और परीक्षण कर कार्यवाही करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। यह निर्देश 4 सितंबर को जारी किया गया था और आज जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि पाडीव निवासी सुरेश पुखराजजी पुरोहित ने पहले ग्राम पंचायत, तहसील अधिकारी सहित अन्य स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन, स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्यवाही न होने के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री के मुंबई आगमन पर ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे की जानकारी दी। उनके ज्ञापन के बाद, मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर सिरोही को उचित जांच और नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 4 सितंबर को जारी आदेश की प्रति सुरेश पुरोहित को प्राप्त हो गई है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि जिला कलेक्टर को अतिक्रमण हटाने के लिए जांच और नियमों के अनुसार कार्यवाही करनी होगी। इस आदेश से अतिक्रमण के खिलाफ सुरेश पुरोहित की लंबी लड़ाई को सफलता मिलने की उम्मीद है।आज मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश पुरोहित ने बताया कि उन्हें आशा है कि इस निर्देश के बाद जिला प्रशासन जल्द ही अतिक्रमण हटाने की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply