V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा, राजस्थान) ,

सिरोही, राजस्थान ।

*आदर्श विद्या मंदिर नांदिया में शिक्षक दिवस मनाया गया*

आज आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को *शिक्षक दिवस* के रूप मनाया गया।

भैया बहिनों ने शिक्षकों को माला पहनाकर और पेन देकर उनका सम्मान करते हुए शिक्षक को अपना ऋणी बताया।विद्यालय का संचालन शिक्षक दिवस के प्रधानाचार्य विशाल सिंह और सहायक प्रधानाचार्य भूमिका घाँची की देख रेख में किया गया।प्रतिभावान भैया बहिनों ने शिक्षको के मार्गदर्शन छात्राध्यापक के रूप में पूरे दिन विभिन्न विषयों का अध्यापन करवाया।प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने बताया कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है वह देश की उज्ज्वल पीढ़ी के निर्माण का केंद्र है।प्रसार प्रचार प्रमुख भावेश घांची ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य लक्ष्मण सेन,प्रवीण गर्ग,नारायण माली, शैलेष देवासी, रामाराम, मीनाक्षी देवी,अशोक कुमार,दरजाराम,अशोक प्रजापत, दलाराम,चेलाराम,दलजीत,मनीषा रावल, कृष्णा कुंवर,रणजीत गर्ग,हितेश कुमार,श्रवण सिंह,विशनाराम और सेविका नेनु देवी उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply