V24 NEWS CHANNEL (आबूरोड, सिरोही राजस्थान) ,
सिरोही, आबूरोड
आबूरोड पंचायत समिति के अधीन चनार ग्राम पंचायत क्षेत्र के देवराजी फली में गरासिया समाज की शमशान घाट जाने के लिए बारिश के समय में पानी में होकर शमशान घाट मृतक को लेकर ग्रामीण जाते हैं, कई बार स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को अवगत करवाया, लेकिन आज दिन तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ,चनार, देवराजी फली शमशान घाट जाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों को बारिश के समय में बहुत दिक्कतें झेलनी पड़ती है,


