V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू) ,

माउंट आबू ,सिरोही , राजस्थान / मगन प्रजापत ।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार रहे सिरोही जिले के दौरे पर,

माउंट आबू मे ब्रह्माकुमारी संस्थान के ज्ञान सरोवर में आयोजित माइंड बॉडी मेडिसिन पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में की शिरकत

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार आज सिरोही जिले के आबू रोड व माउंट आबू दौरे पर रहे ।.

माउंट आबू मे ब्रह्माकुमारी संस्थान के ज्ञान सरोवर में आयोजित माइंड बॉडी मेडिसिन पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने शिरकत की। इस सम्मेलन में देशभर से करीब 500 चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं। चिकित्सा में योग के महत्व को लेकर इस सम्मेलन में चर्चा की जा रही है। माइंड बॉडी मेडिसिन सम्मेलन का आज केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने उद्घाटन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा चिकित्सा में योग व अध्यात्म का विशेष महत्व है, यदि चिकित्सा एवं योग अध्यात्म सभी आपस में मिल जाए, तो प्रत्येक बीमारी का समाधान संभव है। सम्मेलन में ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्य कार्यकारी सचिव मृत्युंजय भाई व बीके शिवानी सहित बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी संस्था के पदाधिकारी, अनुयायी व चिकित्सक मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply