V24 NEWS CHANNEL (सिरोही, राजस्थान) ।

सुरेश पुरोहित, पाडीव ।

कृष्ण बन छात्राओं ने फोड़ी मटकी ,जिले की विद्यालयों मे धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी उत्सव

सिरोही जिलेभर मे शनिवार को सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों मे जन्माष्टमी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।इसी प्रकार पाडीव मे महात्मा गाँधी राजकीय बालिका विद्यालय मे छात्राओं ने भगवान श्रींकृष्ण बाल लीलाओ को अभिनय के माध्यम से पेश किया और सभी का दिल जीत लिया। विद्यालय मे छात्र छात्राओं ने मटकी भी फोड़ी। विद्यालय मे मटकी फोड़ एवं रांस लीला की प्रतियोगिता मे प्रधानाचार्य श्रीमती भावना चौधरी,अध्यापक संजय कुमार, नरेंद्रसिंह, मेहुल कुमार, विक्रम प्रजापत, महिपालसिंह , दुर्गासिह व छात्राओं मे सपना पुरोहित, आँचल घांची, अंजली मेघवाल, तनवी राठौड़, वैशाली सेन, चेतना मेघवाल आदि ने भाग लिया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply