V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,

सिरोही, राजस्थान ।

आदर्श विद्या मंदिर पिण्डवाड़ा के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव सम्पन्न ।

V24न्यूज/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा – 24 अगस्त 2024 (शनिवार) ,

वनांचल शिक्षा समिति उदयपुर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर (मा.) पिण्डवाड़ा के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोगाजी ट्रस्ट के नारायण सोनी, कलादेवी सोनी, लेखाकार पूर्व छात्र कुलदीप सिंह, मैनेजर इंडिया बैंक रायपुर जल्पेश प्रजापत, व्यवसायी पूर्व छात्र कल्पेश गेहलोत, व्यवसायी पूर्व छात्र मनोज सोनी, जय श्री सोनी, राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद् के विभाग संगठन मंत्री नवलराम, संगठन मंत्री अशोक सेन एवं प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह भाटी,प्राथमिक प्रधानाचार्य शंकर शर्मा ने माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संगठन मंत्री अशोक सेन द्वारा परिचय एवं स्वागत के पश्चात विद्या मंदिर के भैया/बहिनों, आचार्य/आचार्यों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के भजन, गायन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों पेश की गई। विद्या मंदिर के पूर्व छात्र एवं व्यवसायी कल्पेश गेहलोत ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज में जिस मुकाम पर हूँ वो सब इस विद्या मंदिर से प्राप्त शिक्षा एवं सस्कारों के कारण है आज इस विद्या मंदिर में वंदना सुनकर बहुत प्रशन्ता हो रही है की यह आज भी मुझे कंठस्थ है। सभी भैया/बहिनो को अपने जीवन मे आगे बढ़ने की शुभकामना देता हूँ । विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह भाटी द्वारा अपने उद्बोधन में भगवान कृष्ण की जीवनी के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। आचार्य विक्रम सिंह, निर्मलदास का जन्माष्टमी के संदर्भ में शानदार भजनो की प्रस्तुति दी, इस अवसर पर मटकी फोड (दही हांड़ी) कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्या मंदिर के भैया बहिनों के 3 ग्रुपों ने भाग लिया जिसमें कक्षा नवम् के भैयाओं ने मटकी फोड़ कर सबको आनन्दित कर दिया। इस अवसर पर श्री कृष्ण एवं श्री राधा जी की वेश भूषा में बच्चो ने अपनी अनुपम प्रस्तुति देकर सबको भाव-विभोर कर दिया। अंत मे अतिथियो द्वारा राधा कृष्ण बने सभी भैया/बहिनो को पारितोषिक स्वरूप कॉपीया वितरीत की गई। इस अवसर पर शिशु वाटिका प्रभारी कुसुम गुर्जर एवं समस्त आचार्य/आचार्या और अभिभावक उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेश गोस्वामी ने किया। अंत में सभी भैया/बहिनों को प्रसाद वितरित की गई। अंत में अशोक सेन द्वारा सभी आगन्तुक अतिथियो एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply