V24 NEWS CHANNEL (सरूपगंज) ,

सिरोही ,राजस्थान

आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय भारजा में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी मीडिया प्रभारी भरत जी द्वारा दी गई जिसमें मटकी फोड़ का कार्यक्रम रखा गया भैया बहनों ने जन्माष्टमी को आनंद उत्सव के रूप में मनाया भैया बहनों ने भगवान कृष्ण व राधा जी की विभिन्न झांकियो का प्रदर्शन किया एवं नृत्य गीत इत्यादि प्रस्तुत किया प्रधानाचार्य पंकज कुमार प्रजापत द्वारा बताया गया कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण ने कहा है कि अपने कर्मों के फल की चिंता मत करो बस अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए जयंती उत्सव प्रमुख प्रवीण जी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई उन्होंने कृष्ण जी की जीवनी के बारे में बताया इस अवसर पर आचार्य राजेंद्र जी राम जी जोगाराम जी पोपट जी भंवर जी हार्दिक जी राहुल जी दीपक जी भावना जी पूजा जी संतोष जी मीना जी इत्यादि उपस्थित रहे इस अवसर पर भैया बहनों को पारितोषिक वितरण किए गए और ऐसे ही आगे भी जयंती उत्सव महापुरुषों की जीवनी पर कार्यक्रम रखे जाएंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply