V24 NEWS CHANNEL ( पिंडवाड़ा ) ,
सिरोही, राजस्थान ।
*आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।*
आज आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
जिसमें मटकी फोड़ का कार्यक्रम रखा गया।भैया बहिनों ने जन्माष्टमी को आनंदोत्सव के रूप में मनाया। भैया बहिनों ने भगवान कृष्ण और राधा जी की विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।आचार्य दलाराम जी,प्रवीण जी गर्ग और प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने भगवान कृष्ण के जीवन से परिचित करवाया। प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा की“अपने कर्मों के फल की चिंता मत करो, बस अपने कर्मों पर ध्यान केंद्रित करो।”इस अवसर पर आचार्य रणजीत गर्ग,नारायण माली,रामाराम,लक्ष्मण सेन,मीनाक्षी दीदी,दरजाराम,अशोक प्रजापत, दलाराम,चेलाराम,भावेश घांची,दलजीत देवासी,मनीषा, कृष्णा कुंवर,प्रवीण गर्ग और हितेश कुमार उपस्थित रहे।


