V24 NEWS CHANNEL / पिंडवाड़ा , राजस्थान।
*कबड्डी प्रतियोगिता में विद्या मंदिर नांदिया का दबदबा*
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक पोसालिया में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया की बहिनों ने कबड्डी प्रतियोगिता में सहभागी होते हुए संकुल स्तर पर प्रथम स्थान पर किया।
प्रसार प्रचार प्रमुख भावेश घांची ने बताया कि प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी,आचार्य अशोक कुमार और दरजाराम देवासी के नेतृत्व में भैया बहिनों ने अच्छा प्रदर्शन किया।इन बहिनों को वंदना दर्शन कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर आचार्य प्रवीण गर्ग,नारायण माली,रणजीत गर्ग, रामाराम,लक्ष्मण सेन,मीनाक्षी दीदी,दरजाराम,अशोक प्रजापत, दलाराम,चेलाराम,दलजीत देवासी,मनीषा, कृष्णा कुंवरऔर हितेश कुमार उपस्थित रहे।प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने भैया बहिनों को ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा और मनु भाकर से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


