V24 NEWS CHANNEL /पिंडवाड़ा ,

(खेताराम परिहार, नादिया) ,

सिरोही, राजस्थान ।

एकल अभियान अंचल सिरोही संच-पिंडवाड़ा की आचार्य बहनों द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2024 को रक्षासूत्र कार्यक्रम पुलिस थाना पिंडवाड़ा जिला सिरोही में मनाया गया ।*आचार्य बहनों द्वारा पूरे पुलिस थाना के संपूर्ण स्टाफ को उनकी कलाइयों में रक्षासूत्र बंधवाकर उनका मुंह मीठा करके रक्षाबंधन का कार्यक्रम बड़े हर्ष के साथ मनाया गया।**तत्पश्चात पिंडवाड़ा संच समिति अध्यक्ष श्रीमान प्रकाशजी भाईसाहब के आवास पर जाकर उन्हें भी रक्षासूत्र बंधवाकर आशीर्वाद लिया गया।**इस अवसर पर संच समिति अध्यक्ष श्रीमान प्रकाशजी भाईसाहब, अंचल प्राथमिक प्रशिक्षण प्रमुख हंसारामजी बसंतगढ़ तथा संचप्रमुख चौपाराम आपरीखेड़ा समेत आचार्य बहनें उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply