V24 NEWS CHANNEL / मुंबई, महाराष्ट्र ।

(सुरेश पुरोहित) ,

शंकराचार्य के दर्शनार्थ पहुँचे सांसद अरविंद सावंत व मनसे नेता बाला नांदगावकर ,

गुरुदेव ने श्रीयंत्रम देकर दिया आशीर्वाद,

शंकराचार्य के सानिध्य मे कई भक्तो ने किया रुद्राभिषेक,

मुंबई : लालबाग के दिपक ज्योति टॉवर मे चातुर्मास बिराजित जगद्गुरु शंकराचार्य श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने अपने प्रवचन मे बताया कि सनातन धर्म ही हिन्दू धर्म है शास्त्र ही धर्म है, उन्होंने एक महिला कि पतीव्रता की महता बताते हुए कहा की पत्नी अपने पति को पतीव्रता मानकर सेवा करेंगे तब ही वह अपने परिवार मे सास ससुर,जेठ जेठानी, देवर देवरानी की नजरो मे भी वह इज्जतदार व सती नारी बन सकेगी यदि कोई भी महिला अपने पति की अनदेखी करती है तो उसे दुनिया भी उस नजर से देखती है इसलिए सभी को अपनों से बडो व परिवार मे संस्कार व संस्कृति जरूरी है।

गुरुदेव ने कहा की कोई भी अपने परिवार मे पढ़ लिखकर शिक्षित है ओर वह स्वयं सरकारी अधिकारी है ओर उसके पास संस्कार व संस्कृति की कमी है तो उस पढ़ाई को लानत है इसलिए अपने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार अवश्य दीजिये।सोमवार सुबह दर्शन करने वालों मे दक्षिण मुंबई लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट)के सांसद अरविंद सावंत,मनसे नेता बाला नांदगावकर,मुरैना विधायक अंबरीश शर्मा,समाजसेवी व शिवसेना नेता कनुभाई रावल (कैज़ो ग्रुप), किशन माली(वरणी ग्रुप ), कांतिलाल बोहरा, सुरेश रावल,आनंद शर्मा,सुरेश बोहरा,गणपत कोठारी,सुरेश फोदर,जीवाराम रावल, सुरेश तंवरी,आदि गणमान्य ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply