V24 NEWS CHANNEL ( किशनलाल) ,

माउन्ट आबू, सिरोही राजस्थान।

अंतर्राष्ट्रीय हाफ मैराथन दौड़ , उत्साहित है मैराथन सहभागी

माउंट आबू, 17 अगस्त।

रविवार को (आज) होने वाले अंतर्राष्ट्रीय हाफ मैराथन दौड़ को लेकर सहभागी खासे उत्साहित है। ब्रह्माकुमारी संगठन की पूर्व मुख्य प्रशासिका दिवंगत राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में होने वाली हाफ मैराथन दौड़ में सहभागियों को बैज व नंबर दिए जा चुके हैं। विभिन्न वर्गों में हो रही मैराथन दौड़ में अमेरिका, इथोपिया, केन्या, जर्मनी समेत कई देशों से साढे तीन हजार सहभागी भाग ले रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैराथन दौड़ को सुगम बनाए रखने के लिए मार्ग पर सवेरे पांच बजे से दौड़ के फिनिश होने तक ट्रक्टर ट्रोली, टैंकर, ट्रक, भारी व हल्के वाहन बंद रहेंगे। वहीं पर्यटक भी ओम शान्ति भवन का अवलोकन 11 बजे के बाद ही कर सकेंगे। आबूरोड तलहटी मनमोहिनी वन से आरंभ होकर मैराथन दौड़ बागनाला, छीपावेरी, सात घूम, आर्ना हनुमान मंदिर, सड़क मार्ग से होते हुए माउंट आबू प्रवेश द्वार वाहन कर नाका, गौमुख चौक, बस स्टेंड, रोटरी सर्कल, अंबेडकर चौक, एमके सर्किल, नक्की मार्केट, भारत माता नमन स्थल, दादी प्रकाशमणि मार्ग होते हुए ओम शांति भवन में संपन्न होगी।विजेता धावकों को मिलेंगे नगद पुरस्कारमैराथन दौड संयोजक बीके भानु ने जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन दौड़ में 51, 41,31 हजार रुपये क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार व प्रशस्ति प्रत्र विजेताओं को दिये जायेंगे। इस हाफ मैराथन दौड़ की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। तलहटी स्थित मनमोहिनी वन से आरंभ होकर माउंट आबू स्थित ओम शान्ति भवन में संपन्न होने वाली 21 किलोमीटर की मैराथन दौड़ के विजेताओं के लिए पुरुस्कार वितरण समारोह ओम शान्ति शान्ति भवन में होगा।यातायात रहेगा बंदप्राप्त जानकारी के अनुसार शांतिवन आबू रोड से माउंट आबू ओम शांति भवन तक पहुंचने वाली मैराथन दौड़ के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सबेरे छ बजे से कुछ समय के लिए दोनों तरफ आवागमन को यातायात बंद रहेगा। इसी तरह कालीमाता मंदिर व अधर देवी चौक की ओर से ओम शांति भवन की ओर आने वाले मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी जायेगी।धावकों की सुविधा को यहां लगेंगे स्टाल काउंटरआर्ना हनुमान मंदिर पर राजपूत समाज, जंगल कार्नर पर देवी सिंह देवल, वाहन कर नाका नगर पालिका, ज्ञान सरोवर बाईपास भारत विकास परिषद, होटल हिलौक गीता अग्रवाल, शक्ति माता मंदिर अर्बुद ब्राह्मण समाज, रोटरी सर्किल ब्रह्मा टेक्सी युनियन, अंबेडकर सर्किल लायन्स क्लब, नक्की चौक भाजपा, व्यापार संघ, लेक इन इनर व्हील क्लब, भारत माता नमन स्थल पतंजलि, दादी प्रकाश मणी चौक वृक्ष वीर आबू द्वारा स्टॉल लगाये जायेंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply