V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,

माउन्ट आबू, सिरोही राजस्थान।

कलकत्ता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश दर्ज कराया |

शनिवार 17/8/24,

ग्लोबल हॉस्पिटल एवं आई. एम. ए. की शाखा, माउंट आबू द्वारा कलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश दर्ज कराया | सुबह 11 बजे अस्पताल के ऑडिटोरियम, में ऐसी घटनाओं की गंभीरता और नकारात्मक प्रभाव के बारे में मीडियाकर्मियों को संबोधित किया ।

इस मौके पर शहर के उपखंड अधिकारी गौरव शालुन्खे ने कहा कि लोगों को कानून का पालन करना चाहिए और चिकित्सा पेशेवरों और महिलाओं का सम्मान करना चाहिए इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और समाज को मिलकर प्रयास करना पड़ेगा| डॉ. मिड्ढा ने कहा कि समाज में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पुरुष समाज को महिलाओ के प्रति सम्मान रखने की आवश्यकता है | माउंट आबू के पुलिस अधिकारी ने भी बताया कि अगर किसी भी महिला को असुरक्षिता का आभास होते ही 100 पर काल करके अपनी स्थिति दर्ज करा सकते है और पुलिस कर्मचारी जल्द से जल्द समस्या का समाधान करते है |इस कार्यक्रम में माउंट आबू के एनजीओ संगठन ने भी हिस्सा लिया और घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने महिलाओं के प्रति पुरुषों के नजरिए को बदलने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में ग्लोबल अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. प्रताप मिड्ढा, माउंट आबू शाखा के आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज गुप्ता और आईएमए सचिव डॉ. वैभव विशाल, डॉ. अरुण शर्मा, सी एन एस रूपा उपाध्याय अस्पताल के सभी डॉक्टर्स एवं स्टाफ एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे |

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply