V24 NEWS CHANNEL ,

सिरोही, राजस्थान।

भामाशाह की ओर से छात्र-छात्राओं को नोट बुक वितरण

नोटबुक पाकर छात्रों के खिले चेहरे,

(सुरेश पुरोहित )

सिरोही। निकटवर्ती पाड़ीव कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व महात्मा गाँधी राजकीय बालिका विद्यालय मे भामाशाह सुरेश कुमार पुत्र पुखराज पुरोहित परिवार कि ओर से दोनों विद्यालय मे छात्र-छात्राओं को नोटबुक वितरण की गयी।भामाशाह के प्रतिनिधि उनके माता पिता श्रीमती सुबटी देवी पत्नी पुखराज पुरोहित व पुत्र राहुल ने अपने हाथो से बच्चों को नोटबुक वितरित की। नोटबुक पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। दोनों विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा की सुरेश पुरोहित हमेशा विद्यालय के लिए हो, गौसेवा के लिए हो या कोरोना काल की भयानक स्थिति हो वह हमेशा अग्रणी रहे एवं वर्तमान मे भी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हितेश कुमार लुहार,श्रीमती भावना मेडम,श्रीमती सुधा मेडम समेत विद्यालय के सभी शिक्षको ने आभार जताया। इस दौरान समस्त स्टॉफगण मौजूद था।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply