V24 NEWS CHANNEL ,

पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक – पिंडवाडा |

*रंगोत्सव में राग जौनपुरी में कुसुम परमार व निर्णायक एसीबीईओ राजेश बारबर ने आज जाने की जिद मत करो ग़जल पर खूब दाद बटोरी*

विद्यालय में समग्र शिक्षा सिरोही के तत्वावधान में रंगोत्सव-2024 का आयोजन हुआ | संयोजक प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि अलग-अलग विधाओं में कुल 6 प्रतियोगिताओं में 31 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन करवाया था| जिसमें कुल – प्रतिभागियों ने सहभागिता की | प्रथम सत्र में सरस्वती, स्वामीजी के स्मारक पर माल्यार्पण पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ | प्रथम सत्र में टीएलएम एवं टीचिंग प्रतिभागिता हुई | भोजनावकाश के बाद द्वितीय सत्र में शास्त्रीय वादन, गायन और परंपरागत लोक गायन व वादन प्रतियोगिताएं हुई| शिक्षण प्रतियोगिता में वरदीचंद माली बाघसीन विद्यालय प्रथम प्रतिभा आर्य बालिका विद्यालय सिरोही द्वितीय नलिनी लुंडीया जनापुर विद्यालय तृतीय रहे तो वहीं शिक्षण अधिगम में मनीषा भाटी चवरली विद्यालय प्रथम, द्वितीय मनोहर सिंह मॉडल स्कूल झाडोली, भरत कुमार उन्दरा विद्यालय तृतीय रहे | शास्त्रीय वादन में खुशवंत कुमार माली प्रथम रहे वहीं लोक वादन में देवेंद्र कुमार प्रथम मुलशंकर मेघवाल सनवाडा द्वितीय रहे | शास्त्रीय गायन में कुसुम परमार बालिका विद्यालय सिरोही प्रथम रमेश कुमार बाघसीन विद्यालय द्वितीय रहे | परंपरागत लोक गायन में दीपक पुरोहित आदर्श डूंगरी विद्यालय प्रथम, दिनेश कुमार रोहिडा विद्यालय द्वितीय प्रकाश पूरी मॉडल स्कूल झाड़ोली तृतीय रहे | सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया |

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं राज्य स्तर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे |

निर्णायकों के रूप में टीचिंग और टीएलएम हेतु प्राचार्य रा.उ.मा.वि.राजपुरा राजीव त्रिवेदी, डॉ. नरेंद्र ओझा व्याख्याता रा.उ.मा.वि. नवीन भवन सिरोही, वी साधना व्याख्याता रा.उ.मा.वि स्वरूपगंज तथा गायन,वादन हेतु निर्णायकों में राजेश बारबर एसीबीईओ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिरोही, संगीत शिक्षक संजय कलावंत आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल पिंडवाडा तथा संगीत शिक्षक- नलिन शर्मा लक्ष्मीपत सिंघानिय स्कूल जेकेपुरम पिंडवाडा|

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply