V24 NEWS CHANNEL ,

पिण्डवाड़ा मे जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा निकाली तिरंगा यात्रा ।

V24 न्यूज चैनल /भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिंडवाड़ा 9 अगस्त,

सिरोही जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में आज पिण्डवाड़ा तहसील मुख्यालय पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा एवं संभाग प्रभारी मोहनलाल हटेला,जिला प्रभारी हकमाराम मेघवाल ,जिला कांग्रेस सेवादल समन्यवक संजय रावल, पिंडवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अचलसिंह बालियां के नेतृत्व में आज क्रांति दिवस पर अंबेडकर भवन से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। अमर शहीदों की जय जयकार के साथ,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद,के नारो के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए मुख्य बाजार के आजाद चौक में पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। इस मौके पर संयम लोढ़ा ने कहा कि देश की आजादी में शहादत देने वाले उन वीर शहीदों को कोटि कोटि नमन जिनके बलिदान से आज हम सब आजाद भारत में सांस ले रहे है। लेकिन वर्तमान में देश काबिज मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। देश में भय भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला है लोग आज अराजकता में जीने पर मजबूर है।वही देश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने जो प्रयास किए हैं वह तारीफ के काबिल है । इस मौके पर पिण्डवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अचलसिंह बालिया, सेवादल कांग्रेस के संभाग प्रभारी मोहनलाल हटेला ,कांग्रेस सेवादल जिला प्रभारी हकमाराम जी मेघवाल ,जिला कांग्रेस सेवा दल के समन्वयक संजय रावल ने भी अपने संबोधन में कहा कि देश में आजादी की नीव आज की दिन पड़ी थी और क्रांति दिवस के रूप में ईस दिवस को मनाया जाता है। और कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश एवं देश में तिरंगा रैली का आयोजन कर हमारे देश के सभी वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनका कोटि-कोटि वंदन करते हैं। इस मौके,प्रदेश कांग्रेस सचिव संध्या चौधरी,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राकेश रावल,पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव निंबाराम गरासिया,आबू ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया,ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अमृतलाल भंवरिया,पिंडवाड़ा मंडल सुरेश रावल,अजारी मंडल अध्यक्ष पुखराज रावल,पार्षद परबत सिंह काबा,जयकिशन खंडेलवाल,उपाध्यक्ष प्रशांत डांगी,विधानसभा अध्यक्ष दिनेश गर्ग ,राहुल रावल,निकेश रावल,रामाराम चौधरी,यश रावल, प्रकाश कुमार वादी,रमेश जटिया, जिला प्रभारी मोहित कलावत, एडवोकेट अवधेश देवल, शौकीन खान,नजीर भाई ,लोकेश भाई ,कन्हैयालाल जी,असद भाई शाहरुख भाई ,वीरेंद्र सिंह ,आरिफ भाई किशन राणा ,राकेश शर्मा,सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply