V24 NEWS CHANNEL ,

पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

विद्यालय की छत क्षतिग्रस्त होने से बच्चों पर रोज गिरता हैं सीमेंट मलबा,

नजर अंदाज कर रहा है विभाग है , कभी भी हो सकता है हादसा

V24न्यूज चैनल/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा – नगर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड 25 में शाला भवन की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है जानकारी के अनुसार प्रतिदिन छात्र – छात्राओं पर सीमेंट का मलबा गिरता रहता हैं l विद्यालय के सभी कमरों में एवं गैलेरी में बरसात का पानी गिरता है l सीमेंट का मलबा गिरने से छात्र-छात्रा एवं शाला परिवार के चोट लगने की समस्या हर समय बनी रहती है पिछले दिनों में विद्यालय की कुक कम हेल्पर वृद्ध महिला पर भी सीमेंट का मलबा गिरने से चोट लग चुकी है l

विद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त छत को नया बनाने अथवा मरम्मत करवाने के लिए संस्था प्रधान और विद्यालय की एस एम सी ने कई बार बैठक में प्रत्साव लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सिरोही को लिखित में मांग की l

पिछले सत्र में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने समग्र शिक्षा सिरोही के ब्लॉक कनिष्ठ अभियंता को विद्यालय में मौका निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सहित अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वय सिरोही को विद्यालय की छत की हालत खराब होने से नवीन छत डालने हेतु पत्र लिखा गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं l ऐसी स्थिति में विद्यालय की छत का हिस्सा कभी भी गिर सकता है एवं बड़ा हादसा होने का पूरा अंदेशा बना हुआ है l छात्र-छात्राओं अभिभावकों एवं शाला परिवार में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है l लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में ही हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है l विभाग की और से मांगे गए बृहद मरम्मत हेतु निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव मांगने पर विद्यालय की और से पुनः शाला भवन की नवीन छत बनवाने अथवा मरम्मत हेतु लिखित में प्रार्थना की गई है l ऐसी स्थिति को देखते अभिभावकों में भयंकर रोष उत्पन्न हो रहा है एवं शीघ्र ही छत का काम नहीं होने पर मजबूरन वे अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक टी सी लेकर विद्यालय छुड़वाने की मंशा बना रहे हैं l

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply