V24 NEWS CHANNEL (ब्यूरो रिपोर्ट ) ,

पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

*आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में खेल दिवस मनाया गया*

आज आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया के नवीन भवन में *खेल दिवस* का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी,प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और खेल प्रमुख अशोक कुमार ने खेल को हरी झंडी दी।जिसमें पूर्व प्राथमिक,प्राथमिक,उच्च प्राथमिक और माध्यमिक के भैया बहिनों ने कबड्डी,गोला फेंक,तश्तरी फेंक,लंबी कूद और ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।जिसमे खेल अनुसार विद्यालय स्तर पर प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहिनों को पुरस्कार दिया गया।प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने बताया कि खेल व्यक्ति में अनुशासन,एकता और शक्ति जैसे गुणों को विकसित करता है।

इस अवसर पर आचार्य रणजीत गर्ग,नारायण माली,रामाराम,लक्ष्मण सेन,मीनाक्षी दीदी,दरजाराम,अशोक प्रजापत, दलाराम,चेलाराम,भावेश घांची,दलजीत देवासी,मनीषा, कृष्णा कुंवर,प्रवीण गर्ग और हितेश कुमार उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply