V24 NEWS CHANNEL ,

सिरोही, राजस्थान ।

चौथमल सुर्याल

वराडा – हरियालो राजस्थान के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन,खेल परिसर में रोपे गये इक्यावन पौधे।

राज्य सरकार,शिक्षा विभाग व पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में चलाये जा रहे एक पेड़ माँ के नाम मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम के तहत राउमावि वराडा के जय हनुमान खेल परिसर में पीईईओ भँवरलाल पुरोहित, सरपंच तगाराम हीरागर,जनप्रतिनिधियों,ग्रामवासियों व राज्य कार्मिकों के सानिध्य में इक्यावन पौधे रोप कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया विद्यालय के मीडिया प्रभारी अध्यापक संजय शर्मा ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के नोडल प्रभारी व स्काउट व ईको क्लब प्रभारी भँवरलाल मुंगिया की देखरेख में विद्यार्थियों,स्काउट गाइड के छात्रों एवं नरेगा कर्मियों द्वारा खेल परिसर के चारों ओर पौधे लगाए गए एवं इनकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौपी गई इस अवसर पर पीईईओ भँवरलाल पुरोहित ने कहा कि आज के युग मे पर्यावरण संरक्षण व देखभाल हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिये एवं जीवन में कम से कम पांच पौधे की सिंचाई तो परिवार के अंग की तरह करनी ही चाहिए,कार्यक्रम के दौरान उपप्राचार्य मोहनलाल सुथार,गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,रमेश कुमार,लक्ष्मण कुमार,जोगेन्द्र कुमार,उमेश कुमार,महेन्द्र सिंह,ओम प्रकाश शर्मा,ग्राम विकास अधिकारी गोविंद कुमार,कनिष्ठ सहायक अनिता चौधरी,वार्ड पंच भुबाराम,कुइयाराम,मेट किरण,लक्ष्मी,डिम्पल स्काउटर रविन्द्र सुथार,मनीष माली,भगवत सिंह,सुखदेव,जगदीश देवासी,कार्तिक माली,नीलेश सुथार,मनीषा माली,दीपिका पुरोहित,ममता माली व प्रियंका सन्त सहित सैकड़ों छात्रों की उपस्थिति रही।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply