V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,

विश्व हेपेटाइटिस बी दिवस के उपलक्ष में जनता को सावधान करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन ।

माउंट आबू, सिरोही राजस्थान।

हेपेटाइटिस-बी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्लोबल हॉस्पिटल एवं इसरो की शाखा NSIL के सयुंक्त तत्वाधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राना पुंजा राजकीय जनजाति आश्रम छात्रावास, निचलागढ़, आबू रोड में किया गया।जनजाति छात्रावास और ग्लोबल अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने हेपेटाइटिस बी पर एक नाटकीय प्रस्तुति देकर गाँव के आमजन को जागरूक किया |इसके अंतर्गत इस बीमारी से बचाव और समय पर हेपेटाइटिस का टीकाकरण का महत्त्व आदि समझाया|

इस मौके पर अस्पताल के बी. के. अर्चना, नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग प्रक्षिका बी. के. सुधान्जली, निचलागढ़ के सरपंच रेखा कुमारी, साबुराम, हंसराम राना, लीला कुमारी और वार्डपंच और पंचायत समिति के सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ |

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply