V24 NEWS CHANNEL (सुरेश पुरोहित),

मुंबई , 30 जुलाई 2024,

दक्षिण मुंबई के चंदनवाडी स्थित सी वार्ड मनपा कार्यालय मे “सी विभाग कामगार – कर्मचारी तक्रार निवारण समिती” एवं “नायर रुग्णालय रक्तपेढी” के संयुक्त प्रयास से 13वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुंबई महानगर पालिका के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कामगारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सी विभाग के सहा. आयुक्त विष्णु विधाते के साथ मेंटेनेंस विभाग के सुनील ढेरे के साथ आदर्श होटल्स परिवार के जगदीश पुरोहित ने किया और उन्होंने इस शिविर के प्रथम रक्तदाता निलेश का पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र इत्यादि देकर अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम की रूप रेखा अध्यक्ष बळीराम पाटील, सरचिटणीस अश्ररफ नाईक, खजिनदार सुधीर कांबळे, प्रमुख सल्लागार राजू शिर्के उपाध्यक्ष दत्तात्रय देशमुख, नारायण अड़कुरे ने की थी एवं मंच का संचालन पोन्गे ने की।रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए मनपा सहा आयुक्त ई विभाग: सुरेश सागर, पूर्व नगरसेवक: संपत ठाकुर, पूर्व नगरसेविका: रिटा मकवान, शिवसेना यूबीटी के विभाग प्रमुख: संतोष शिंदे, समाजवादी पार्टी के माजीद खान, म्युनिसिपल मजदूर युनियन मुंबई अध्यक्ष : अशोक जाधव, म्युनिसिपल मजदूर युनियन सरचिटणीस : वामन कविस्कर और विविध अन्य समाज के लोग आकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया.

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply