V24 NEWS CHANNEL ,

राजपुरोहित समृद्धि फाउंडेशन समेत अन्य संस्था के पदाधिकारियों ने शंकराचार्य जी के किए दर्शन

फाउंडेशन की ओर से गुरुदेव को पथमेडा तीर्थंधाम गौमाता की तस्वीर भेटकर किया सत्कार

( सुरेश पुरोहित)

मुंबई। लालबाग क्षेत्र के कालाचौकी स्थित दीपक ज्योति टॉवर मे चातुर्मास बिराजित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज के दर्शन करने वालों की भारी कतार लग रही है.जिसमे राजपुरोहित समृद्धि फाउंडेशन व राजपुरोहित गुरु सेवा संस्थान लालबाग,मुंबई के अध्यक्ष हुकमसिंह राजपुरोहित खींचन के नेतृत्व मे राजपुरोहित समाज बंधुओ ने दर्शन कर शंकराचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुदेव ने फाउंडेशन के महेंद्रसिंह सिंदरली,मेटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गणपत पुरोहित,पंचायत समिति सदस्य फूलचंद तातडा, भेराराम वाली,घेवरसिंह नोरवा,रवि पुरोहित वाली,गौतमसिंह गुडामालानी,सुरेश पुरोहित वाली,चेलाराम देवासी व महावीरसिंह खिंचन को दुप्पटा पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया। राजपुरोहित समृद्धि फाउंडेशन के अध्यक्ष हुक़ूमसिंह राजपुरोहित खींचन ने बताया की गुरुदेव के यहां प्रतिदिन सैकड़ो भक्तगण दर्शनार्थ पधार रहे है ओर उन्होंने कहा की बहुत जल्द हमारी संस्था के पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर राजपुरोहित गुरु सेवा संस्थान के बैनर तले समाज भवन,लालबाग मे भव्य अभिनन्दन का कार्यक्रम आयोजित करेंगे जिससे मुंबई मे रह रहे सभी राजपुरोहित समाज बंधुओ को जगद्गुरु शंकराचार्य सरस्वती जी महाराज के दर्शन का लाभ ले सके।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply