V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,

माउन्ट आबू , सिरोही राजस्थान।

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ , भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

माउंट आबू। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल व भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल माउंट आबू के संयुक्त तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल एवं युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं एक शाम शहीदों के नाम देशभक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नक्की झील स्थित भारत माता नमन स्थल पर भाजपा नगर मंडल एवं युवा मोर्चा के संयुक्त सातवां में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एयर फॉर्स के जवान, सीआरपीएफ के जवान, भाजपा पदाधिकारी – कार्यकर्ता, आदर्श विद्या मंदिर शंकर विद्या पीठ विद्यालय के छात्र एवं शहरवासियों ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए एवं कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी एवं कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद किया। उक्त कार्यक्रम के बाद सार्वजनिक पुस्तकालय में एक शाम शहीदों के नाम देशभक्ति संगीत संध्या का आयोजन हुआ जिसमें आदर्श विद्या मंदिर शंकर विद्या पीठ विद्यालय के छात्रों ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, सीआरपीएफ के जवान, एयरफोर्स के जवान, स्कूली छात्र एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मिलकर पोलो मैदान, नगरपालिका पुस्तकालय के समीप वृक्षारोपण किया।।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply