V24 NEWS CHANNEL ,

पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

*आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक , नांदिया*

*गणवेश एवं बस्ता प्रतियोगिता*

आज आदर्श विद्या मंदिर नांदिया में विद्यालय स्तर *बस्ता एवं गणवेश प्रतियोगिता* आयोजित की गई ।

इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी द्वारा प्रातः वंदना में बस्ता व गणवेश प्रतियोगिता के संबंधित बातें बताई गई जिसमें निर्णायक के रूप में आचार्य लक्ष्मण जी व् रामाराम तथा प्रवीण जी के साथ ही विद्या मंदिर के अभिभावक श्री सादलाराम देवासी (आरासणा), श्री शैतान सिंह (तेलपुर) एवं नांदिया निवासी श्री पियूष सोनी का सहयोग रहा। इनके द्वारा विद्यालय के प्रथम पारी में बस्ता व गणवेश प्रतियोगिता कक्षाश: देखकर कक्षाश: प्रथम व द्वितीय स्थान निकाले गए। और इसके पश्चात् कक्षाश: प्रतियोगिता में प्राप्त प्रथम, द्वितीय स्थान भैया- बहिनों का संपूर्ण विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता करवायी गयी। उक्त प्रतियोगिता बौद्धिक प्रमुख आचार्य लक्ष्मण जी एवं सहयोगी श्री रामाराम जी ने सम्पन्न करवाई।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply