V24 NEWS CHANNEL ,

पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

नांदिया के सरकारी स्कूल में शिक्षकों ने किया पौधारोपण।

V24 न्यूज चैनल/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा – सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,नांदिया में शिक्षकों द्वारा सघन पौधरोपण किया गया। स्थानीय विद्यालय के प्रभारी हड़मत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत वृक्षारोपण का जो लक्ष्य दिया गया था,उसमें से बहुत सारे पौधे लगाए जा चुके हैं। विद्यालय का पूरा स्टाफ तन मन से इस वृक्षारोपण महाभियान में सहयोग किया है ।

स्थानीय शिक्षक एवं मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार इस वृक्षारोपण महाभियान में स्टाफ के लक्ष्मण सिंह, नारायण लाल प्रजापत, सज्जन सिंह, मंजीत सिंह, इरफान खान,भरत कुमार, धनराज लोहार,पूनम कुंवर, गजेन्द्र गिरी,दुष्यंत सिंह,सूरज सोनी,सांकलाराम देवासी,रमेश कुमार खोटिन, विक्रम कुमार गर्ग, सुशीला कुंवर आदि कर्मचारियों के साथ छात्र- छात्रायें भी उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply