V24 NEWS CHANNEL ,

पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

*प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न*

*पिंडवाड़ा 22 जुलाई 2024*

V24न्यूज/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा-राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा संचालित पिंडवाड़ा तहसील क्षेत्र में संचालित एकलव्य संस्कार केंद्र गड़िया, मोरस,आमली, मालेरा एवं आदर्श विद्या मंदिर मालप में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 16 जुलाई से 22 जुलाई तक मनाया गया।इस प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में वनवासी कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष धर्माराम गरासिया, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन गरासिया,जनजाति संपर्क प्रमुख महेश व्यास, शिक्षा प्रमुख मगनलाल प्रजापत, श्रद्धाजागरण प्रमुख सुरमाराम महाराज, तहसील अध्यक्ष लादुराम गरासिया,जनजाति सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष धनाराम मीणा, सह शिक्षा आयाम प्रमुख सुरेश परिहार संगठन मंत्री अशोक कुमार सेन की उपस्थिति में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये गये।इस प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ भारती के समक्ष द्वीप प्रवज्जलन एवं माँ सरस्वती की वंदना से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर धर्माराम गरासिया ने सभी /बहिनो को प्रतिदिन विद्यालय आने और विद्यालय से प्राप्त संस्कारो को अपने जीवन मे उतारने एवं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश,समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया | जनजाति संपर्क प्रमुख महेश व्यास ने बताया कि हमे शिक्षा के साथ साथ खेल को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए |

शिक्षा प्रमुख मगन लाल प्रजापत ने भैया/बहिनो को बताया कि हमे अपने जीवन मे सफल होना है तो लक्ष्य निर्धारण करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।तहसील अध्यक्ष लादुराम गरासिया ने परिषद द्वारा संचालित प्रकल्पों की विस्तार से जानकारी कराई। संगठन मंत्री अशोक कुमार सेन ने राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा संचालित संस्कार केंद्र चलाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। जनजाति सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष धनाराम मीणा एवं सह शिक्षा आयाम प्रमुख सुरेश परिहार ने भी विचार प्रकट किए।अंत मे उपस्थित अतिथियों द्वारा नवप्रवेशित भैया/ बहिनो को तिलक, मोली बांधकर एवं गुड़ खिलाकर उनका स्वागत किया गया।इस प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सोमाराम , अजमाराम,हडमत सिंह, मुकेश कुमार, धनाराम, किशन लाल ,रूपाराम, लादुराम,सोमी देवी,विक्रम कुमार,सुरेश कुमार,वसुंधरा देवी, लक्ष्मी देवी,महेंद्र प्रजापत, हुसा राम,प्रवीण कुमार, जीवा राम गरासिया, एवं माताए /बहिने उपस्थित थी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply