V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल),

माउन्ट आबू/ सिरोही राजस्थान,

*केंद्रीय विद्यालय में चलाया गया वृक्षारोपण अभियान*

भारत सरकार द्वारा चलाए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय आबूपर्वत में सघन पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत आंतरिक सुरक्षा अकादमी सीआरपीएफ के निदेशक अखिलेश प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष एवं समाज सेविका गीता अग्रवाल, इनरव्हील क्लब की सचिव पिंकी बंसल, आबू पर्वत पुलिस थाना प्रभारी सुरेश चौधरी, सामाजिक एवं पर्यावरण विद डॉक्टर अरुण शर्मन, वन विभाग रेंजर श्रवण कुमार एवं वनपाल राजेश विश्नोई प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने अमलतास के पौधे लगाए। विद्यालय में बच्चों द्वारा अमलतास, आम, गुड़हल, गुलमोहर, इमली तथा विभिन्न प्रकार के फूलों वाले पौधे लगाए। प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने मानसून में पौधारोपण का महत्व बताते हुए और अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। विद्यालय में बच्चों को अपने जन्म दिन पर एक पौधा लगाने व उसकी पूरी सार संभाल करने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया।

‘ एक पेड़ मां के नाम’ के कार्यक्रम प्रभारी नवरतन पवार ने बताया कि पिछले पांच दिन में विद्यालय में लगभग 300 पौधे लगाए है जो अरुण शर्मन, वन विभाग आबू पर्वत एवं निजी नर्सरी से प्राप्त हुए। लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए वृक्ष मित्र बनाए गए है। इस अवसर पर मगनाराम माली, देवेंद्र सिंह, गिरिजा शर्मा, ओमप्रकाश खटीक सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply