V24 NEWS CHANNEL ,

मुंबई, महाराष्ट्र।

श्री लिखमीदासजी सेवा संस्थान माली समाज जालोर-मुंबई का कार्यक्रम आयोजित

श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव मुंबई के दादर में उमड़ा जनसेलाब

गायक रामेश्वर माली व पुजा माली ने दी भजनो की प्रस्तुति

(सुरेश पुरोहित, मुंबई )

मुंबई। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आठवा गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्री लिखमीदासजी सेवा संस्थान माली समाज जालोर मुंबई द्वारा रविवार,सुबह को मुंबई के ओसवाल समाज हॉल दादर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभांरम्भ दीप प्रजवलित कर किया गया दीप प्रज्वलित के लाभार्थी चुन्नीलाल पुत्र विरमाराम परिहार व आरती के लाभार्थी किशनलाल पुत्र डायाराम परमार थे उसके बाद माली समाज के गायक कलाकार रामेश्वर माली और गायिका पूजा माली ने गणेश वंदना से भजनो की शुरुआत कर एक से बढ़कर एक धार्मिक भजनो की प्रस्तुति देकर भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया।

समारोह का मे मुख्य अतिथि जालौर सिरोही सांचौर के कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत व ममता सैनी (आईआरएस) संस्था के अध्यक्ष किशनलाल माली व संरक्षक चेनाराम परिहार जगदीश सोलंकी समेत संस्था के कमिटी सदस्यों ने साफा व दुप्पटा पहनाकर सत्कार किया। उसके बाद वैभव गहलोत व ममता सैनी ने माली समाज को सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे सहयोग करने वाले लाभार्थी परिवार का भी संस्था की ओर से सम्मान किया।गुरु पूर्णिमा के इस आठवे समारोह मे भोजन प्रसाद का भी आयोजन हुआ जिसमे सभी समाज बन्धुओ ने प्रसादी का आनंद लिया.

प्रति वर्ष होने वाले इस गुरु पूर्णिमा के उत्सव को लेकर कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो में भारी उत्साह देखा गया।कार्यक्रम मुंबई स्थित ओसवाल भवन,दादा साहेब फालके रोड, दादर (ईस्ट) में सम्पन्न हुआ।संस्थान के संरक्षक अध्यक्ष एवं कमेटी मेंबरो ने समारोह को सफल बनाने मे कड़ी मेहनत की उसके लिए समाज बंधुओ ने आभार प्रकट किया।कार्यक्रम मे हजारों पुरुष व महिलाओ ने शिरकत कर शोभा बढ़ाई। मंच संचालन कवि दिनेश्वर माली ने किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply