V24 NEWS CHANNEL ( किशनलाल ) ,

माउंट आबू/ सिरोही , राजस्थान ।

आबू पर्वत: 5 जुलाई से लगातार वृक्ष वीर टीम द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान के दौरान लगतार तेज गति से वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बुधवार को स्काउट प्रशिक्षण केंद्र में पर्यावरण पखवाड़े को लेकर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में पौधारोपण किया। जिसमें में वृक्षारोपण कार्य में पाली के पूर्व महापौर नगर परिषद एवं सिरोही जालौर लोकसभा प्रभारी महेंद्र बोहरा, उद्यमी महावीर मेहता, महेंद्र जैन, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, हीर सिंह भाटी, अरविंद रावल, सुरेंद्र गिरी, भंवर सिंह मेड़तिया, पर्यावरण प्रेमी राजकुमार परमार स्काउट सीओ जितेंद्र भाटी ने सहयोग देकर 80 पौधे जामुन एवं जकरांडा के पौधे लगाए।

अब तक वृक्ष वीर एवं नगर पालिका टीम ने साथ मिलकर शहर भर में अब तक 1344 पौधे लगा चुके हैं एवं लगातार पौधारोपण का कार्य प्रगति पर है। वृक्षवीर लगातार जो पिछले 5 जुलाई से सेवा दे रहे है उसमें संजय सिंघल विश्राम, अरुण जैन, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, भंवर सिंह मेड़तिया, रूपलाल आदि। लगातार भामाशाहों द्वारा पौधे देने में सहयोग किया जा रहा है। वृक्षवीर टीम द्वारा अपील है कि आबू के संगठनों समस्त नागरिकों से की इस वृक्षारोपण में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले और अपनी भागीदारी निभाएं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply