V24 News Channel (चौथमल सुर्याल ) ,

सिरोही, राजस्थान ।

वराडा – राजकीय विद्यालय में वृक्षारोपण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन,रोपे गये एक सौ एक पौधे,सौपी जिम्मेदारी।

राज्य सरकार, शिक्षा विभाग व पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में चलाये जा रहे एक विद्यार्थी पांच पौधे,वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत राउमावि वराडा परिसर में संस्थाप्रधान भँवरलाल पुरोहित ने पौधरोपण कर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया विद्यालय के मीडिया प्रभारी अध्यापक संजय शर्मा ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के नोडल प्रभारी व स्काउट व ईको क्लब प्रभारी भँवरलाल मुंगिया की देखरेख में विद्यार्थियों, स्काउट गाइड के छात्रों एवं विद्यालय स्टाफ ने नर्सरी से प्राप्त विभिन्न तरह के करीब एक सौ एक पौधे विद्यालय के चारों ओर परिसर में लगाए गए एवं इनकी जिम्मेदारी विद्यार्थियों,कार्मिको व स्काउटरो को दी गई इस अवसर पर संस्थाप्रधान भँवरलाल पुरोहित ने कहा कि आज के युग मे पर्यावरण संरक्षण व देखभाल हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिये एवं जीवन मे कम से कम पांच पौधे की सिंचाई तो परिवार के अंग की तरह करनी ही चाहिए इस अवसर पर विद्यालय के प्रत्येक स्टाफ द्वारा एक एक ट्री गार्ड की घोषणा की गई कार्यक्रम के दौरान उपप्राचार्य मोहनलाल सुथार,गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,रमेश कुमार,लक्ष्मण कुमार,व.अ.जोगेन्द्र कुमार,फिरदौस बेगम,उमेश कुमार,महेन्द्र सिंह,संजय शर्मा,पेकाराम,भरत कुमार,स्काउटर रविन्द्र सुथार,मनीष माली,भगवत सिंह,सुखदेव,जगदीश देवासी,कार्तिक माली,नीलेश सुथार,मनीषा माली,दीपिका पुरोहित,ममता माली व प्रियंका सन्त सहित सैकड़ों छात्रों की उपस्थिति रही।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply