V24 NEWS CHANNEL ,

पिंडवाड़ा , सिरोही राजस्थान।

कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक- पिंडवाडा से प्राप्त जानकारी अनुसार ,

स्थानीय विद्यालय में दिनांक 1.07.24 से 6.07.24 तक समर कैंप का आयोजन हुआ | संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि समर कैंप मे शिक्षको ने विविध विषयों पर प्रसार भाषण और गतिविधियों का आयोजन किया| प्रथम दिवस को व.अ खुशवंत कुमार माली ने स्वच्छ जीवनचर्या अपनायें, द्वितीय दिवस को व्याख्याता शिवांश दीक्षित ने ई कचरा कम करे, तृतीय दिवस को व्याख्याता राकेश कुमार सोलंकी ने ऊर्जा बचाये, चतुर्थ दिवस को शिक्षक प्रकाश पूरी ने पानी बचाये, पंचम दिवस को व.अ हरीश कुमार मीणा ने कूड़ा कम करो, और अंतिम दिवस शिक्षक मुबारक हुसैन ने सिंगल यूज प्लास्टिक को नो कहे’ विषय पर ज्ञानवर्धन किया | संस्था प्रधान ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए छात्रों को नवाचारो के साथ जीवन में आगे बढ़ने और लक्ष्य अर्जित हेतु प्रेरित किया | साथ मुख्यमंत्री हरित राजस्थान अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण किया गया | जिसमें प्रति छात्र एक पौधे के हिसाब से प्रभारियों ने छात्रों संग खड्डे खोद कर कुलकुल 200 पौधे रोपे | छात्रों में वृक्षारोपण का उत्साह देखते बन रहा था | इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य जितेंद्र रावल एवं राम सिंह सैनी सह विद्यालय परिवार उपस्थित रहा |

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply