V24 NEWS CHANNEL ,

माउंट आबू, सिरोही राजस्थान ।

लायंस क्लब माउंट आबू का पदस्थापना समारोह माउंट आबू की एक निजी होटल के सभागृह में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का संचालन लायन निरंजन शर्मा ने किया कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि गण एम जे एफ़ लायन अनिल नाहर , पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ संजीव जैन , संभागीय अध्यक्ष एम जे एफ़ लायन दीपक गोयल , क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन हरलाल चौधरी , लायन सुनील आचार्य , लायन अजय बंसल , लायन प्रदीप अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन से की उसके उपरांत राष्ट्र गान और लायन विनीता बब्बर द्वारा ध्वज वंदना से समारोह को गति प्रदान की गई ।पिछले अध्यक्ष लायन सुनील आचार्य ने स्वागत उद्बोधन दिया और क्लब सचिव लायन अजय बंसल ने वर्ष पर्यंत किए गए सेवा कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया ।उसके उपरांत पदस्थापना अधिकारी लायन अनिल नाहर ने आने वाले वर्ष के लिए अध्यक्ष लायन अंजना गुजराल , सचिव लायन अजय बंसल , कोषाध्यक्ष लायन प्रदीप अग्रवाल को पद की शपथ दिलायी और उन्हें पिन देकर सम्मानित किया । पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ संजीव जैन ने समारोह में सभी को लायनिसम के बारे में जानकारी दी और बताया कि किस तरह से लायंस इंटरनेशनल विश्व का सबसे बड़ा एन जी ओ है । साथ ही माउंट आबू क्लब के नये सदस्यों प्रेम शंकर त्रिपाठी , कीर्ति गोयल , छोटेलाल चोरसिया , आशीष जैन को भी शपथ ग्रहण करवायी गई । समारोह के अंत में वर्तमान अध्यक्ष लायन अंजना गुजराल ने आने वर्ष में किए जाने वाले सेवा कार्यों के बारे में सभा को अवगत कराया और सभी का धन्यवाद करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की । समारोह में लायन अल्बर्ट जेम्स , लायन जीमी वानिया, लायन लियोनार्ड एनट, लायन महेश टाँक ,लायन आकाश गर्ग , लायन राधेश्यम अग्रवाल , लायन केकी कांट्रेक्टर, लायन हजारीमल परिहार , लायन अनिल बब्बर , लायन विजय खन्ना , लायन उत्तम भाटिया एवं लायंस क्लब माउंट के अन्य सदस्य एवं उनके परिवार जन उपस्थित रहे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply