V24 NEWS CHANNEL ,

सिरोही, राजस्थान।

वराडा-निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण समारोह का आयोजन,सैकड़ों विद्यार्थियों की मिली एक साथ पाठ्यपुस्तकें।

राज्य सरकार व शिक्षा विभाग के आदेशानुसार आज 5 जुलाई को वराडा व आसपास के सभी राजकीय विद्यालयों में पाठ्यपुस्तक मण्डल द्वारा प्राप्त पुस्तकों को एक समारोह के आयोजन में वितरित की गई वराडा विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि समारोह के पहले राज्य स्तरीय कार्यक्रम जो जयपुर के महात्मा गांधी विद्यालय मानसरोवर में आयोजित हुआ उसका लाइव प्रसारण से विद्यार्थियों को जोड़ा गया उसके बाद पीईईओ स्तर पर स्थानीय सरपंच तगाराम हीरागर एवं पीईईओ भँवरलाल पुरोहित उपस्थिति में कक्षा एक से बारहवीं के उपस्थित विद्यार्थियों को पुस्तकों के सैट उपलब्ध करवाए गए ।

इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई इस दौरान उपप्राचार्य मोहनलाल सुथार,गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,रमेश कुमार,लक्ष्मण कुमार घांची,जोगेंद्र कुमार,बीएल मूंगिया,उमेश कुमार,महेंद्र सिंह,दीपक खत्री,भरत कुमार,पेकाराम,मोनिका दवे,प्रियंका संत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply