V24 NEWS CHANNEL ,

(किशनलाल, माउंट आबू) ,

माउंट आबू/ सिरोही, राजस्थान।

हैट्रिक के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पहली मन की बात

भाजपा कार्यकर्ताओं ने 111वां संस्करण सुना

शिल्प और माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद कुमार और सांसद लुंबाराम चौधरी ने कार्यक्रम में की शिरकत

टी 20 विश्व कप जीतने पर सांसद ने जीत की दी बधाई

.माउंट आबू नगर पालिका पुस्तकालय भवन में आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल एवं मन की बात मंडल संयोजक हीर सिंह भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 111 संस्करण का श्रवण किया गया।

इस अवसर पर जालौर-सिरोही के सांसद लुंबाराम चौधरी व शिल्प एवं माटी कला बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद कुमार जी टॉक का आतिथ्य रहा।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति देने हेतु आवाहन किया गया। जिसके अंतर्गत प्रतीक व्यक्ति को एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने का आह्वान किया, जिसको लेकर आगामी दिनों में अभियान चलाया जाएगा भाजपा द्वारा। साथ ही आगामी दिनों में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं देश वासियों को उनका हौसला बुलंद करने का आह्वान किया। मन की बात कार्यक्रम के दौरान सांसद लुंबाराम चौधरी ने टीम भारत को टी – 20 विश्वकप में विश्व विजेता बनने पर बधाई दी एवं कार्यकर्ताओं के साथ सभी ने दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में मन की बात मंडल संयोजक हीर सिंह भाटी ने सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply