V24 NEWS CHANNEL ,

पिंडवाड़ा, सिरोही/ राजस्थान।

भारत विकास परिषद् द्वारा सेवा एवं पर्यावरण पखवाडे की शुरूआत ।

V24 न्यूज चैनल/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिण्डवाड़ा – भारत विकास परिषद् पूरे देश में 27 जून से 10 जुलाई तक सेवा एवं पर्यावरण पखवाड़ा आयोजित करेगा । सिरोही जिला समन्वयक डॉक्टर.सी.राम ने बताया कि इस अवधि में भारत विकास परिषद् की समस्त शाखाएं व्यापक एवं प्रभावी ढंग से विभिन्न सेवा एवं पर्यावरण प्रकल्पों का आयोजन करेगी । 27 जून को परिषद् के संस्थाप· डॉ. सूरज प्रकाश जी की जयंती है तथा 10 जुलाई को परिषद् का 62 वां स्थापना दिवस है । इस अवधि में सेवा बस्तियों में शिक्षा,स्वास्थ्य तथा स्वावलंबन के कार्यों को प्राथमिकता से किया जायेगा । एनीमिया मुक्त भारत के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के हिमोग्लोबिन की जांच व उपचार किया जायेगा । परिषद् द्वारा संचालित स्थाई सेवा प्रकल्पों में विशेष चिकित्सा जांच शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा ।पर्यावरण संरक्षण के लिए औषधीय एवं छायादार पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त भारत तथा जल संरक्षण हेतु जनजागृति अभियान चलाया जाएगा । इसके लिए स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठियों का भी आयोजन किया जायेगा । इस वर्ष प्रान्त द्वारा 51000 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । पखवाड़े के सफल व प्रभावी संचालन हेतु प्रान्त की समस्त शाखाओं द्वारा व्यापक तैयारी की गई है ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply