V24 NEWS CHANNEL ,

सिरोही , राजस्थान ।

सिरोही व्यापार महासंघ ने डीएलसी दरो को कम करने के बाबत, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।

सदर बाजार सिरोही शहर का सबसे प्राचीन बाजार कहा जाता है जिसमें वर्तमान स्थिति को देखते हुए शहर की सबसे ज्यादा डीएलसी दर है ( जिला स्तरीय समिति दर ) नीलवणी चौक से खण्डेलवाल मंदिर तक सदर बाजार कहा जाता हैसदर बाजार की व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की समिति दर इतनी उच्च स्तर तक पहुंच गई है कि जिससे खरीदार पर बेचान कर्त्ता दोनों की आय पर असर पड़ता है वर्तमान सदर बाजार की व्यावसायिक भूखंड की प्रति वर्ग मीटर दर 275000/- के करीब अनुमानित है जिससे बाजार मे दिन ब दिन व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन्द की कगार पर है बेचान कर्त्ता डीएलसी दर के मुताबिक बेचे तो खरीदार को 200 फीट से 400 फीट का भूखण्ड 40 लाख से 60 लाख के करीब पड़ता है जिससे मार्केट में इतने महंगे दाम पर खरीदार नहीं मिलते है जिससे आज सिरोही व्यापार महासंघ के पदाधिकारी व व्यापारियों ने मिलकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया ।

ज्ञापन में सिरोही व्यापार महासंघ अध्यक्ष भरत डी छीपा, कुमारपाल जैन, गोपाल कृष्ण रावल, विनोद कुमार सोनी, जयंतीलाल मेहता, कमलेश सोनी,भरत माली, अजय लखवानी, मीठालाल माली, तुलसीराम परिहार,भरत सोनी, रूपाराम देवासी, अरुण लखवानी, कुलदीप सोनी, पुरुषोत्तम दास वैष्णव, लोकेश सोनी,माधोसिंह देवड़ा, चितरंजन सिंह, कुलदीप खत्री, आदि व्यापारियों की मौजूदगी में डीएलसी दर कम करने का निवेदन किया ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply