V24 NEWS CHANNEL ,

(सुरेश पुरोहित)

मुंबई, महाराष्ट्र ।

डॉ मुखर्जी के विचारों के अनुरूप बनायेंगे उत्तराखंड – धामी

उत्तराखंड के सीएम धामी को मुंबई में दिया गया डॉ मुखर्जी सम्मान

धामी ने सम्मान को किया उत्तराखंड की जनता के नाम

मुंबई।

उत्तराखंड में समान नागरिक क़ानून लागू करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का मुंबई में सम्मान हुआ। उन्होंने यह सम्मान उत्तराखंड कि जनता को समर्पित किया। श्री धामी ने आयोजक दीप कमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि हम डॉ मुखर्जी के विचारों के अनुरूप उत्तराखण्ड बनायेंगे। रविवार को डॉ मुखर्जी के बलिदान दिवस पार सावरकर सभागृह में आयोजित समारोह में सीएम धामी ने उत्तराखंड के विकास का भी उल्लेख किया। उन्होंने चार धाम की यात्रा को सुगम बनाने के लिए पीएम मोदी के विजन की तारीफ़ की। डॉ धामी को उड़ीसा के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी ,मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार,अभिनेता मनोज जोशी और भाजपा नेता अमरजीत मिश्र के हाथों से मुखर्जी सम्मान दिया गया। सांसद सारंगी ने डॉ मुखर्जी के त्याग व बलिदान की पूरी कहानी बताई। उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनय रोहिला,महाराष्ट्र के पूर्व केबिनेट मंत्री राज के.पुरोहित,दीनानाथ तिवारी दीप कोश्यारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए आशीष शेलार ने भी विस्तार से अपनी बात कही। स्वागत भाषण आयोजक अमरजीत मिश्र ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक आकाश पुरोहित, भाजपा वरिष्ठ नेता नथूलाल चौरसिया, मासमा उपाध्यक्ष गणपत पुरोहित, पंचायत समिति सदस्य फूलचंद पुरोहित तातडा समेत सैकड़ो गणमान्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गणेश खनकर ने किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply