V24 NEWS CHANNEL ,

(मगन प्रजापत)

माउंट आबू /सिरोही, राजस्थान।

विश्व योग दिवस और वृक्षारोपण को लेकर बैठक आयोजित

21 जून को पोलो ग्राउंड में विश्व दिवस पर होगा कार्यक्रम

उपखंड अधिकारी,पालिका आयुक्त पालिकाध्यक्ष उप वन संरक्षक बैठक में रहे मौजूद

पर्यटन स्थल के कई क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने का रखा विजन

प्रदेश के सबसे ऊंचे और खूबसूरत शहर माउंट आबू में प्रशासन के द्वारा विश्व योग दिवस और वृक्षारोपण को लेकर नगर पालिका के पुस्तकालय भवन में बैठक का आयोजन किया गया.

इस आयोजित बैठक में उपखंड अधिकारी गौरव रविंद्र कुमार सांलुखे पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित पालिका अध्यक्ष जीतू राणा के साथ वन विभाग के उप वन संरक्षक नंदलाल प्रजापत बैठक में मौजूद रहे और आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया

आपको बता दें कि आगामी दिनों में इस योग दिवस और वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण करने को लेकर प्रशासन अब यहां एक्टिव मोड मे नजर आ रहा है..जिसको लेकर के आज पालिका के पुस्तकालय भवन में बैठक का आयोजन किया गया..इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के कई प्रबुद्धजन गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और सभी लोगों से विचार विमर्श कर आगामी योग दिवस और वृक्षारोपण को लेकर क्षेत्र में बेहतर से बेहतर कार्य करने को लेकर इस बैठक में विचार विमर्श हुआ.

आगामी 21 जून को पोलो ग्राउंड में विश्व योग दिवस पर कार्यक्रम होगा.. वहीं पर्यटन क्षेत्र के सनसेट पॉइंट ट्रेवर्स ट्रैक हनीमून प्वाइंट अधर देवी मंदिर को प्लास्टिक मुक्त करने का भी बैठक में विजन रखा गया..

इधर वर्षा पूर्व सघन वृक्षारोपण करने का भी लक्ष्य रखा.. साथ यहां पर कचरा फैलाने वाले पर भी जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया.. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ नगर पालिका के अधिकारी पार्षद गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply