V24 NEWS CHANNEL ,

माउंट आबू , सिरोही /राजस्थान ।

(किशनलाल) ,

आज दिनांक 15,16 जून 2024 को सनसेट पॉइंट, छिपा बेरी चौकी से ऊपर की तरफ रोड साइड सफाई कार्य, तलहटी से शनि महाराज मंदिर तक सफाई कार्य उप वन संरक्षक वन्य जीव आबू पर्वत श्री नंदलाल जी प्रजापत के नेतृत्व में वन कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया गया वन क्षेत्र में कचरा फैलाने वाले पर्यटकों से भी सफाई कार्य करवाया गया वह कचरा फैलाने वाले पर्यटकों पर कार्यवाही भी की गई जिसमें कुल प्लास्टिक ,कांच की बोतल आदि 45 कट्टे कचरा एकत्रित किया गया ।

उप वन संरक्षक महोदय ने बताया कि सफाई अभियान निरंतर चालू रहेगा और सभी नागरिकों व पर्यटकों से अपील है की डस्टबिन का उपयोग करें और कचरा मुक्त पर्यावरण को बनाने में सहयोग करें मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रवण राम बिश्नोई, वनपाल राजेश बिश्नोई,मोहन राम , सहायक वनपाल चेतन परमार नाथूलाल वनरक्षक रामकुमार यादव सवाराम लालाराम रवि कुमार खुशबू आशा रजनीश कुमार आदि वनकर्मीयो ने भाग लिया

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply