V24 NEWS CHANNEL ,

माउंट आबू, 14 जून2024 ,

(किशनलाल) ,

देश की समृद्धि में किसानों को सशक्त बनाना जरूरी – कुलपति डॉ. अजीत

ज्ञान सरोवर में पहुंचे देश भर से कृषि वैज्ञानिक ,

कृषि व ग्राम विकास प्रभाग का चार दिवसीय सम्मेलन आरंभ

माउंट आबू, 14 जून2024 ,

उदयपुर महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने कहा कि देश में समृद्धि लाने के लिए किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना होगा। कृषि पर निर्भर रहने वाले मेहनतकरता गांववासियों के विकास को जैविक व यौगिक खेती के माध्यम से कृषि उपज बढ़ाने के कारगर कदम उठाने की जरूरत है। प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग करने से बिगड़ता पर्यावरण संतुलन सबके लिए चिंता का विषय बन गया है। जिसके लिए गंभीरतापूर्वक चिंतन करने की आवश्यकता है। यह बात उन्होंने ब्रह्माकुमारी संगठन के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की ओर से भारतीय कृषि दर्शन व संपूर्ण ग्राम विकास विषय पर आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कही।

ब्रह्माकुमारी संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी सुदेश दीदी ने कहा कि भौतिकता की चकाचौंध के बावजूद अध्यात्म को जीवन में प्राथमिकता देना समय की मांग है। षुद्ध मन व उच्च कोटि की श्रेष्ठ भावना से किया गया कार्य निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देता है।इम्फाल, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. अनुपम मिश्रा ने कहा कि रासायनिक खादों के बढ़ते उपयोग से कई प्रकार की कष्टसाध्य व्याधियां मानव को अपनी चपेट में ले रही हैं। चरित्रवान किसान आध्यात्मिकता के माध्यम से प्राचीन कृषि व्यवस्था के अनुरूप कृषि गतिविधियों को बढ़ावा दे सकता है।ब्रह्माकुमारी संगठन के महासचिव बृजमोहन आनंद ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास को ग्राम वासियों में एकता के साथ आपसी सद्भाव, प्रेम, सुख, शान्ति आदि मूल्यों को महत्व देकर भारत को स्वर्णिम बनाने की संकल्पना को साकार करने में आगे आना चाहिए।प्रभाग की अध्यक्षा बीके सरला दीदी ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारवान किसान का निर्माण स्वर्णिम भारत के निर्माण का आधार है। जैसा अन्न होगा वैसा ही मानव का मन होता है। अन्नदाता किसानों का मन इतना शुद्ध होना चाहिए जो हर मानव के मन को बेहतर समाज की स्थापना के लिए तैयार कर सके।उद्घाटन सत्र में इन्होेंने भी रखे विचारउद्घाटन सत्र में लखनऊ कृषि निदेषालय सहायक निदेशक बद्री विशाल, प्रभाग उपाध्यक्ष बीके राजेंद्र प्रसाद, प्रभाग की उपाध्यक्ष बीके सुनन्दा दीदी, उपाध्यक्ष व वरिष्ठ राजयोग प्रषिक्षिका बीके तृप्ति बहन, मुख्यालय संयोजक बीके सुमंत आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply