V24 NEWS CHANNEL ।

(मगन प्रजापत) ,

सिरोही, राजस्थान।

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस का पुलिस लाइन में हुआ आयोजन

उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, तो रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह का सिरोही जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आयोजन किया गया.

..पुलिस बैंड की धुन पर परेड का आयोजन किया गया, एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने परेड की सलामी ली परेड का नेतृत्व आरआई लक्ष्मण ने किया..वही इस दौरान एडिशनल एसपी प्रभु लाल धानिया सहित सिरोही जिलेभर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी और सेवानिवृत पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

.. इस दौरान जिले भर में उत्कृष्ट सेवा के लिए 7 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम सेवा चिन्ह और 15 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.

इस दौरान एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं दी..एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने पुलिस कर्मियों के साथ संपर्क सभा का आयोजन कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही निराकरण किया.

इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, साथ ही पुलिस लाइन के सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया…जिसमें एडिशनल एसपी प्रभु दयाल धानिया सहित कुल 44 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान किया और 44 यूनिट रक्तदान किया गया.

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply