V24 NEWS CHANNEL ।

देलवाडा मंदिर को खुला रखने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

माउंट आबू, 08 जून।

(किशनलाल)

देलवाडा ग्रामवासियों ने उपखण्ड अधिकारी रविंद्र सांलुखे को ज्ञापन देकर देलवाडा जैन मंदिर को खुला रखने की मांग की। ज्ञातव्य है कि देलवाडा जैन मंदिर ट्रस्ट की ओर से आगामी 10 जून तक किसी कार्यक्रम को लेकर बंद रहेगा। देष विदेष से आने वाले पर्यटकों को देखते हुए ग्रामवासियों ने ज्ञापन देकर मंदिर को खुला रखने की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि देलवाडा जैन मन्दिर ट्रस्ट के द्वारा मन्दिर के बाहर आम सूचना द्वारा मन्दिर दिनांक 08 से 10 जनू तक बन्द रखा जायेगा दी है क्योकि उस दौरान मन्दिर में ध्वजा रोहण का कार्यक्रम बत्ताया गया है। जबकि इस तरह का कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित होता आया है एवं इससे पूर्व कभी भी मन्दिर बन्द नही रखा गया है। यह एक धार्मिक विश्व धरोहर है और भारत ही नहीं वरन विश्व के श्रद्वालू मन्दिर दर्शन करने आते हैं। अगर मन्दिर बन्द रखा गया तो माउंट आबू आने वाले पर्यटक यहा की खराब छवि लेकर जायेंगे। सबुह 6 से 11 बजे तक सिर्फ जैन समाज के लोग ही आते है जिसमें पूजा ध्वजा आदि कार्य होते आए है। पूर्व में भी मन्दिर ट्रस्ट द्वारा मन्दिर को बन्द किया गया है तब भी प्रशासन द्वारा खुलवाया गया था। पूजा और ध्वजा का कार्यक्रम सुबह 6 से 1 बजे कराया जाए व उसके पश्चात पर्यटकांे के दर्शन के मन्दिर को खुलवाने की व्यवस्था करने की मांग की गई है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply