V24 NEWS CHANNEL ।

माउन्ट आबू ,

(किशनलाल)

-लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम विजयी होने पर भाजपा नगर मंडल ने मनाया जश्न ।

आबू पर्वत।

लंबे समय के इंतजार हुए खत्म। लोकसभा चुनाव में स्थानीय लोक सभा क्षेत्र जालौर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी, किसान केसरी, कार्यकर्ताओ के नेता लुंबाराम जी चौधरी के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने पर माउंट आबू भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने खुशी की लहर है। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठो के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने पटाखे जला कर, आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं जश्न जश्न मनाया। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में विजयी यात्रा के रूप में मुख्य बाजार होते हुए सब्जी मंडी, चाचा म्यूजियम, डॉ. अंबेडकर चौराहा, एम. के. चौराहा, नक्की झील चौराहा, एसबीआई रोड होते हुए मुख्य बाजार में ढोल थाली के साथ फिर एक बार मोदी सरकार, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए यात्रा में रूप में पैदल निकले।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि हमे खुशी है, की हम सभी की मेहनत रंग लाई, आबू पर्वत में लुंबाराम जी के समर्थन में ऐतिहासिक चुनाव प्रचार हुआ। जीत पर भाजपा के हर एक कार्यकर्ता को बधाई देता हूं। साथ ही देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनने जा रही है, उस लिए सभी को शुभकामनाएं देता हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है, मोदी जी के नेतृत्व में देश और गति से आगे बढ़ेगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ भारी संख्या में मौजूद रहे।।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply