V24 NEWS CHANNEL ,

सिरोही , राजस्थान ।

बाजरे की फसल की आड़ में गांजे की अवैध खेती करने के आरोप में जिले की अनादरा पुलिस ने गांजे के 112 अवैध पौधों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

जिले की अनादरा पुलिस द्वारा हडमतिया में मुडिया फॉर्म पर बाजरे की फसल की आड़ में गांजे की अवैध खेती कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी के पास से गांजे के 112 पौधे भी जब्त किए गए हैं।

हडमतिया में मुडिया फॉर्म पर बाजरे की फसल की आड़ में गांजे की अवैध खेती करने की सूचना पर अनादरा पुलिस ने थानाधिकारी हिंगलाजदान की अगुवाई में दबिश देकर गांजे के 112 पौधों सहित उदाराम कोली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply