V24 न्यूज चैनल/सिरोही ,

पावापुरी स्टाफ के वीराराम देवासी ने डेढ़ लाख का बेसलेट जमा करवा कर ईमानदारी का परिचय दिया

सिरोही । श्री पावापुरी तीर्थ जीव मैत्री धाम के कर्मचारी वीराराम दानाजी देवासी ,सिन्दरथ ने स्वागत कक्ष के पास मिले डायमंड का डेढ़ लाख मूल्य का एक बेसलेट को पेढ़ी में जमा करवा कर ईमानदारी का परिचय दिया। यह बेसलेट अहमदाबाद की श्रीमती सीमोनी मीत शाह का था वो रास्ते मे गिर गया था जिसे वो ढूढ़ रही थी लेकिन नही मिला तो उसने पेढ़ी में आकर बताया कि उसका डायमंड का एक बेसलेट कही गिर गया है ,इस पर उनसे उसका फ़ोटो बताने का बोला तो उन्होंने मोबाइल में फ़ोटो दिखाया तो पता चला कि बेसलेट उनका ही है ,इस पर उन्होंने वीराराम देवासी की ईमानदारी पर खुशी जाहिर करते हुए उससे मिलने व धन्यवाद देने की इच्छा व्यक्त की जिस पर वीराराम देवासी को बुलाकर उसके हाथों से बेसलेट सीमोनी को दिया तो वो बहुत भावुक हो गई और दिल से वीराराम को धन्यवाद व आशीष दी और इनाम स्वरूप राशि देने की इच्छा व्यक्त की जिस पर वीराराम ने अस्वीकार करते हुए कहा कि परमात्मा की कृपा व आपका आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ा इनाम है । उसने कहा कि ईमान व ईमानदारी ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी व मान -सम्मान है । सीमोनी व उसके पति मीत शाह ने देवासी की भावना को वंदन करते हुए कहा कि उसे यह पल व घटना सदैव याद ही नही रहेगी बल्कि बहुत कुछ संदेश देती रहेगी। ट्रस्ट मण्डल व स्टाफ सदस्यों ने भी वीराराम देवासी की ईमानदारी पर उसकी सराहना करते हुए धन्यवाद दिया ।पावापुरी स्टाफ की ओर से अनेक बार यात्रिको को उनके खोए व भूल कर गए सवर्ण,चांदी के गहने व नकद राशि पेढ़ी में जमा करवा कर पावापुरी तीर्थ व ट्रूस्ट को गौरवांवित किया है

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply