*श्री सेन जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई*

V24न्यूज/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिंडवाड़ा 5 मई 2024,

पिंडवाड़ा के सरोवर तट पर स्थित श्री सेन जी महाराज मन्दिर में सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 724 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । श्री सेनजी महाराज के समक्ष द्वीप प्रवज्जलन कर महाआरती का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर सेन समाज के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटिया ने सेनजी महाराज को नमन करते हुए सभी को सेन जयंती की शुभकामनाएं देकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।सेन समाज के सचिव अशोक सेन ने कहा कि सबसे बड़ा समाज होता है, समाज से बड़ा कोई नहीं है समाज का समग्र विकास तभी सम्भव है जब समाज मे शिक्षा का स्तर ऊपर उठेगा , साथ ही उन्होंने समाज की एकता पर जोरदेते हुए सबको एकजुट रहने का आव्हान किया । इस जयंती समारोह में भँवर लाल गहलोत, जेठा लाल परमार, बाबूलाल भाटी,फूसाराम राठौड़,छोगालाल राठौड़,मोहन लाल सेन, नारायण लाल, भँवर लाल भाटी,प्रताप राम सेन,रामाराम, वैभव कुमार, मुकेश कुमार, सुमित कुमार आदि उपस्थित थे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply