धूम-धाम से मनाया मां नवदुर्गे का 10वां वार्षिकोत्सव

माउंट आबू।

नवदुर्गे गरबा मंडल कुम्हारवाड़ा द्वारा नवदुर्गे माताजी मंदिर, महाराणा प्रताप नगर, कुम्हारवाड़ा का 10वां वार्षिकोत्सव गरबा मंडल पदाधिकारी, सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया। वार्षिकोत्सव की शुरुआत मां नवदुर्गे के हवन यज्ञ एवं महा आरती के साथ हुई। महाआरती के बाद माताजी की ध्वजा चढ़ाई गई। दोपहर में ग्रामवासियों सहित अनेकों भक्तो ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। शाम को भजन संध्या में भारी संख्या में भक्त पहुंचे।

भक्ति रस में भजन संध्या में राजस्थान के सुप्रसिद्ध कॉमेडियन जगिया – पिंटिया ने राजस्थान एवं मारवाड़ी अंदाज में कॉमेडी करते हुए भक्तो को आनंदित किया। देर रात तक भक्तो ने भक्तिरस में रम कर माताजी के भजनों का आनंद लिया। इस मौके पर नवदुर्गे गरबा मंडल अध्यक्ष सुरेश थिंगर ने बताया कि वर्ष 2014 में मां नवदुर्गे की प्रतिमा एवं मंदिर की 3दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा बड़े धूमधाम से की गई थीं। हर वर्ष मां नवदुर्गे एवं साई नाथ का वार्षिकोत्सव ग्रामवासी बड़े ही हर्षोल्लास के मनाते है। इस वर्ष मां नवदुर्गे का 10वां वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं मां नवदुर्गे का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply