बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारियों से जिला महामंत्री ने की बैठक व चर्चा

माउंट आबू। राजस्थान ,

(किशनलाल)

भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने शनिवार को माउंट आबू प्रवास के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के साथ मंडल के शक्तिकेंद्र प्रभारी एवम बूथ अध्यक्ष के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के देखते हुए बूथ स्तर तक समितियों के बारे में जानकारी लेते हुए बूथ स्तर पर चलाए जा रहे संगठन के कार्य की समीक्षा की एवं मुख्य बिंदुओ पर निर्देशित किया एवं कहा कि हम सभी मोदी जी के कर्जदार है। 26 अप्रैल को हम सभी को भाजपा के समर्थन में मतदान करके यह कर्ज चुकाना है सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन के लिए कार्य करें। जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने बताया भाजपा संगठन बूथ स्तर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चुनावी मंत्र अबकी बार 400 पार के उद्देश्य को सफलता पूर्वक पूर्ण करना ही कार्यकर्ताओ का एक मात्र लक्ष्य है। जिसको लेकर आज माउंट आबू मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष के साथ चर्चा की इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष एवं कलस्टर प्रभारी गीता अग्रवाल, शक्ति केंद्र प्रभारी जीके दास, अर्चना दवे, पीयूष गोयल, सलिल कालमा, आईटी सोशल मीडिया सयोजक अभिनन्दन दीक्षित मीडिया प्रभारी अभिषेक थिंगर अरविंद रावल, भगवाना राम राणा, भंवर सिंह मेड़तिया, विजय सिंह सेंमेरिज, बाबूलाल बंजारा, मनोज बगारिया आदि मौजूद रहे।।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply