*एससी मोर्चा ने पाली लोकसभा के लिए सुरेश थिंगर को प्रभारी किया नियुक्त*

*माउंट आबू।*

(किशनलाल)

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री सीपी जोशी के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव 2024 हेतु भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के लोकसभा प्रभारी व सह-प्रभारी की नियुक्तियां की गई। जिसमें भाजपा एस.सी. मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने घोषणा करते हुए माउंट आबू के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर को पाली लोकसभा क्षेत्र का एस.सी. मोर्चा द्वारा लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया। सुरेश थिंगर वर्तमान में सिरोही जिले के भारतीय जनता पार्टी एस.सी. मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष है एवं उनकी सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई।।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply