V24 NEWS CHANNEL ,

*स्कूल शिक्षा परिवार सिरोही के द्वारा आर टी ई की पुनर्भरण राशि के शीघ्र भुगतान हेतु ज्ञापन दिया*

V24न्यूज/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा /सिरोही ,

प्राइवेट स्कूलों के संगठन स्कूल शिक्षा परिवार के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक को ज्ञापन देकर सत्र 2022-23 की बकाया द्वितीय किस्त एवं सत्र 2023-24 की प्रथम किश्त के अतिशीघ्र भुगतान करवाने हेतु वार्ता कर अनुरोध किया गया । स्कूल शिक्षा परिवार के सिरोही जिलाध्यक्ष हनीष रावल ने बताया कि सिरोही जिले की प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम आर टी ई 2009 के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों के पुनर्भरण की राशि पिछले सत्र 2022- 23 की द्वितीय किस्त का भुगतान अभी तक बकाया चल रहा है जबकि राजस्थान के अन्य सभी जिलों में लगभग भुगतान हो चुका है साथ ही इस वर्ष बने क्लेम बिलों में पिछले सत्र एवं इस सत्र में कक्षा pp3+ ,pp 4+ ,pp5+ में प्रवेशित विद्यार्थियों का पुनर्भरण सरकार द्वारा नही किया जा रहा है परंतु माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट लिखा था कि नर्सरी से यूकेजी कक्षाओं का भुगतान भी बाकी कक्षाओं प्रथम से आठवी तक के अनुसार सरकार को करना है ।अतः जिला शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर आर टी ई का बकाया भुगतान अतिशीघ्र करने का आग्रह किया गया एवं चूंकि भौतिक सत्यापन में नर्सरी से यूकेजी कक्षाओं के आर टी ई में अध्ययनरत विद्यार्थियों का सत्यापन किया था अतः उनका भी पुनर्भरण राशि के भी क्लेम बिल बनवाने हेतु निवेदन किया गया । तथा प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विपिन जी डाबी को स्कूल शिक्षा परिवार से संबंधित सभी निजी स्कूलों के सामूहिक निर्णयानुसार अवगत करवाया कि यदि सरकार उक्त विद्यार्थियों की पुनर्भरण राशि का भुगतान नहीं करती है तो उक्त कक्षाओं में आर टी ई एक्ट में प्रवेशित विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाना संभव नहीं होगा अन्यथा अविभावक से शुल्क लिया जाएगा । इस अवसर पर स्कूल शिक्षा परिवार के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष हनीष रावल , जिला प्रभारी मुकेश सुथार , जिला उपाध्यक्ष रूपाराम चौहान , जिला मंत्री ईश्वर लाल , जिला संगठन मंत्री निरंजन सिंह राठौड़ एवम पिंडवाड़ा ब्लाक अध्यक्ष करण सिंह प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित रहे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply